ePaper

अस्पताल में हीट स्ट्रोक के मरीजों की बढ़ी संख्या

Updated at : 30 May 2024 11:23 PM (IST)
विज्ञापन
अस्पताल में हीट स्ट्रोक के मरीजों की बढ़ी संख्या

भीषण गर्मी का कहर जारी है. तापमान 44 पार पहुंच चुका है. गर्मी से लोग बेहाल हैं. पूर्वाह्न 10 बजते ही प्रखंड की मुख्य सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है.

विज्ञापन

बिरनी.

भीषण गर्मी का कहर जारी है. तापमान 44 पार पहुंच चुका है. गर्मी से लोग बेहाल हैं. पूर्वाह्न 10 बजते ही प्रखंड की मुख्य सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है. हर आम-ओ-खास प्रभावित हो रहा है. पुरवइया हवा के कारण लोगों को न घर में चैन मिल रही है, न ही बाहर. पंखा-कूलर भी काम नहीं कर रहे हैं. मेहनत-मजदूरी कर पेट पालने वालों पर अलग ही संकट है. गर्मी के कारण लोग हीट वेव के शिकार हो रहे हैं. नतीजा कि भोजन सही से नहीं पच रहा है. कई लोगों को उल्टी, तो कुछ को चक्कर की शिकायत आ रही है. कई लोग बेहोश होकर जमीन पर गिर रहे हैं. अस्पताल में मरीजों की संख्या में भी वृद्धि हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola