Giridih News :पति-पत्नी आग से झुलसे, धनबाद रेफर
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 26 Oct 2025 10:44 PM
Giridih News :गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के मोहलीचुवां में रविवार की देर शाम आपसी विवाद के दौरान पति-पत्नी गंभीर रूप से झुलस गये. दोनों को सदर अस्पताल लाया गया, प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को धनबाद रेफर कर दिया गया.
घायलों की पहचान चंदन (28) व उसकी पत्नी गीता देवी (25) के रूप में हुई है. परिवार के सदस्यों के अनुसार रविवार को दोनों के बीच विवाद हुआ. इसी दौरान गीता अचानक केरोसिन डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया. पत्नी को बचाने में चंदन भी गंभीर रूप से झुलस गया. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल लाया गया.
108 एंबुलेंस पहुंचने में देरी से परिजनों में नाराजगी
पति-पत्नी को इलाज के लिए लेकर आये कृष्णा तुरी ने बताया कि घायल का परिवार निजी एंबुलेंस का खर्च वह वहन नहीं कर सकता है. परिजनों ने 108 एंबुलेंस से संपर्क किया. लेकिन एक घंटे एंबुलेंस नहीं आयी. परिवार के सदस्यों ने सदर अस्पताल के डीएस डॉ प्रदीप बैठा को इसकी जानकारी दी. इसके बाद डीएस ने अस्पताल की एंबुलेंस से दोनों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेज दिया. लोगों ने प्रशासन से एंबुलेंस व्यवस्था में सुधार की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










