Giridih News: होटल संचालक ने की तोड़फोड़ व लूटपाट की शिकायत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Oct 2024 10:51 PM
Giridih News: होटल आने के बाद आरोपियों ने सामानों को इधर-उधर फेंकते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी. युवकों की हरकत से कर्मी सहम गये. इस दौरान काउंटर से नगदी लूटपाट करने के बाद आरोपी बाइक से बेंगाबाद की ओर भाग निकले. संचालक ने बताया कि स्थानीय सहयोगियों के साथ उक्त युवकों का पीछा किया.
छोटकी खगडीहा में संचालित एक होटल के संचालक ने चार युवकों पर होटल में तोड़फोड़ कर लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए बेंगाबाद थाना में शिकायत की है. छोटकी खगडीहा में संचालित मां तारा लाइन होटल के संचालक राजेश यादव ने आवेदन में कहा है कि विगत सोमवार की शाम को दो बाइक से चार युवक उसके होटल में आये. सभी नकाबपोश थे. होटल आने के बाद युवकों ने सामानों को इधर-उधर फेंकते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी. युवकों की हरकत से कर्मी सहम गये. इस दौरान काउंटर से नगदी लूटपाट करने के बाद आरोपी बाइक से बेंगाबाद की ओर भाग निकले. संचालक ने बताया कि स्थानीय सहयोगियों के साथ उक्त युवकों का पीछा किया. इस दौरान भाग रहे युवक एक ऑटो से टकराकर पेसराटांड़ के पास गिर गये. इसमें दो युवकों को चोट लगी. जबकि दो युवक भाग निकलने में सफल रहे. घायलों को सबसे पहले ईलाज के लिए बेंगाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं स्थिति को देखते हुए पूछताछ में बताये गये नाम पता पुलिस को उपलब्ध कराते हुए छानबीन कर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










