18.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Giridih News :साहू सभा महिला प्रकोष्ठ का होली मिलन समारोह

Giridih News :जिला साहू सभा महिला प्रकोष्ठ ने हुट्टी बाजार स्थित साहू धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. नेतृत्व जिलाध्यक्ष सुचिता देवी कर रहीं थी. मुख्य अतिथि बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद उपस्थित थीं.

जिला साहू सभा महिला प्रकोष्ठ ने हुट्टी बाजार स्थित साहू धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. नेतृत्व जिलाध्यक्ष सुचिता देवी कर रहीं थी. मुख्य अतिथि बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद उपस्थित थीं. शुरुआत गणेश वंदना व दानवीर भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण से हुई. अतिथियों का स्वागत गीत से किया गया. महिलाओं ने नारी शक्ति के संदर्भ में कविताएं प्रस्तुत की. महिलाओं व बच्चियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. मुख्य अतिथि अंबा प्रसाद ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता को साबित कर रहीं हैं. बालगोविंद साहू समेत अन्य ने भी संबोधित किया. संचालन कोषाध्यक्ष माधुरी गुप्ता व युवा अध्यक्ष सोनी साह ने किया. मौके पर धर्म प्रकाश, संजय साव, उमा चरण साहू, सत्य प्रकाश, डोली कुमारी, जयंती देवी, आरती गुप्ता, सुशुमिता साह, सोनी साह, महासचिव विनीता साह, गीता देवी, मधु देवी, मीरा देवी, उपाध्यक्ष प्रमिला देवी, नीतू साव, खुशबू कुमारी, संयुक्त सचिव शिल्पी साह, विभा प्रकाश, पिंकी साह, रंजू देवी, कुमारी कंचन, किरण देवी, पूनम साव आदि मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel