Giridih News :रामनवमी पर अखाड़ा का भव्य प्रदर्शन

Giridih News :रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार शाम गिरिडीह कोलियरी क्षेत्र अंतर्गत सेंट्रलपिट में पारंपरिक अखाड़ा खेल और झांकी का भव्य आयोजन किया गया.
इस उत्सव में न केवल स्थानीय ग्रामीणों का उत्साह देखने को मिला, बल्कि कोयलांचल के आला अधिकारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम की शुरुआत में गिरिडीह कोलियरी के जीएम गिरीश कुमार राठौर, पीओ जीएस मीणा और बीडीओ गणेश रजक का स्वागत किया गया.
समिति को किया गया सम्मानित
अध्यक्ष बीबी सिंह, लाइसेंसधारी भरत भूषण गुप्ता, सचिव राजू सिंह व शंकर यादव, कोषाध्यक्ष कपिल गुप्ता व राजू यादव, सदस्य रंजीत यादव, अमित यादव, दिलीप रजक, राजकुमार राम, बिरजू यादव, मंटू यारद, सरयू यादव आदि ने सभी अतिथियों को पारंपरिक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया. इसके बाद अधिकारियों ने संयुक्त रूप से सेंट्रलपिट से निकलने वाली भव्य झांकी को हरी झंडी दिखाकर गिरिडीह शहर के लिए रवाना किया. आयोजन का मुख्य आकर्षण कोलियरी के जीएम गिरीश राठौर का अखाड़े में उतरना रहा. उन्होंने ग्रामीणों और खिलाड़ियों के साथ लाठी खेल का प्रदर्शन किया, भीड़ ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




