Giridih News :राज्यपाल संतोष गंगवार ने स्वीकार किया आमंत्रण
Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन
जमुआ के खरगडीहा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आगमन के सौ वर्ष अक्तूबर में पूरा हो रहा है. इसको लेकर शताब्दी समारोह मनाने की तैयारी की जा रही है. संयोजक मंडली के Giridih News :निमंत्रण को माननीय राज्यपाल संतोष गंगवार ने स्वीकार किया है.
विज्ञापन
महात्मा गांधी के खरगडीहा पहुंचने का शताब्दी वर्ष
शताब्दी समारोह के संयोजक विजय चौरसिया के नेतृत्व में एक संयोजक मंडली के सदस्य राजभवन में राज्यपाल से भेंट कर उनसे बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया. राज्यपाल ने यह अनुरोध स्वीकार कर लिया है.छह अक्तूबर को आये थे बापू
संयोजक मंडली ने राज्यपाल को बताया कि स्वाधीनता आंदोलन के दौरान छह अक्तूबर 1925 को महात्मा गांधी खरगडीहा, परगोडीह और पचंबा में संगोष्ठी व सभा की थी. सभा में स्थानीय महिलाओं ने जेवरात को बापू के चरणों में समर्पित कर दिया गया था. संयोजक मंडली ने राज्यपाल को खरगडीहा के इतिहास, वहां स्थित महान संत वामदेव लंगटा बाबा की समाधि, बाबा के इतिहास और उनकी समाधि के पास पौष पूर्णिमा पर लगनेवाले विशाल मेले की भी जानकारी दी. राज्यपाल को लंगटा बाबा का प्रसाद, उनका भभूत, उनकी समाधि पर चढ़े पवित्र चादर के अलावा बाबा की तस्वीर भी भेंट की. राज्यपाल विस्तार से जानकारी ली. श्री चौरसिया ने बताया कि राज्यपाल ने कुछ महत्वपूर्ण निर्देश भी दिये और कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया. कहा कि छह अक्तूबर को कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, जिसकी तैयारी चल रही है. उनके साथ संजीत यादव, भाजपा के देवेंद्र गुप्ता और कांग्रेस के सुभाष यादव भी थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










