Giridih News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला घायल

Updated at : 27 Jan 2025 11:43 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला घायल

Giridih News: नगर थाना क्षेत्र स्तिथ गिरिडीह रेलवे स्टेशन के झरियागादी रेलवे क्रासिंग के समीप रविवार को एक अज्ञात महिला घायल अवस्था में पायी गयी. इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

विज्ञापन

बताया गया कि रविवार को कुछ लोग रेलवे क्रासिंग से पार कर रहे थे. तभी उनकी नजर घायल महिला पर पड़ी. घटना की जानकारी रेलवे पुलिस को दी गयी. इसके बाद रेलवे पुलिस ने उक्त महिला को उठाकर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेते आयी और मामले की जानकारी नगर थाना की पुलिस को दी. इसके बाद नगर थाना की पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंची और महिला की जांच करवाने में जुट गयी. इधर घटना के संबंध में रेलवे पुलिस के अधिकारी चांद कुमार ने बताया कि कुछ लोगों के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला रेल लाइन के किनारे घायल अवस्था में पड़ी हुई है. इसके बाद उसे इलाज ले लिए सदर अस्पताल में ले जाया गया जहां उसका इलाज करवाया जा रहा है. हालांकि अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola