Giridih News:खिड़की तोड़कर नगदी समेत जेवरात की चोरी

Updated at : 30 Sep 2024 11:10 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News:खिड़की तोड़कर नगदी समेत जेवरात की चोरी

Giridih News: चोरों ने घर के पीछे की खिड़की को तोड़ कर अंदर प्रवेश किया और एक कमरे में रखे बक्से लेकर भाग गये. अनिल ने बताया कि परिवार के सदस्य रात में सोये हुए थे. इसी दौरान चोर ईंट से बनी खिड़की को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और बक्सा चोरी करके ले गया. बक्सा में 25 हजार रुपये नकद समेत हजारों के जेवरात थे. घर के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी.

विज्ञापन

तिसरी के गम्हरियाटांड़ में रविवार की रात चोर अनिल साव के घर से नगदी समेत हजारों के जेवरात व बर्तन आदि चोरी कर ले गये. वहीं, बदुलियाटांड़ गांव में बढ़ू मुर्मू के घर भी चोरी हुई. बढ़ू के घर चोर सिर्फ बर्तन ले गये. अनिल व उसका परिवार रात में अपने-अपने कमरे सोये हुए थे. चोरों ने घर के पीछे की खिड़की को तोड़ कर अंदर प्रवेश किया और एक कमरे में रखे बक्से लेकर भाग गये. अनिल ने बताया कि परिवार के सदस्य रात में सोये हुए थे. इसी दौरान चोर ईंट से बनी खिड़की को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और बक्सा चोरी करके ले गया. बक्सा में 25 हजार रुपये नकद समेत हजारों के जेवरात थे. घर के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी. सुबह जब उसकी पत्नी उठी, तो देखा कि खिड़की टूटी हुई है और कमरे से बक्सा गायब है. सभी कमरे में बक्सा खोजा, लेकिन कहीं नहीं मिला. चोरी से अनिल का पूरा परिवार चिंतित है. वहीं, उसकी पत्नी काफी मर्माहत है. अनिल की शिकायत पर सोमवार को तिसरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस उद्भेदन में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola