Giridih News: बालू लदे ट्रैक्टर व टेंपों में टक्कर, सात गंभीर

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 10 Mar 2025 10:49 PM

विज्ञापन

Giridih News: डुमरी थाना क्षेत्र के केबी रोड पर सेवाटांड़ के समीप बने पुल पर सोमवार को बालू लदे ट्रैक्टर और टेंपो के बीच हुई टक्कर हो गयी. इसमें टेंपो पर सवार एक बच्चा और तीन महिला सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घायलों को इलाज के लिए डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. प्राथमिक इलाज के बाद सभी को रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सवारियों से भरा टेंपो डुमरी से फतेहपुर गांव की ओर जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे बालू लदे ट्रैक्टर ने टेंपो में धक्का मार दिया. टक्कर से टेंपो व ट्रैक्टर पुल के नीचे जा गिरे. घटना में जामतारा निवासी छोटू मिस्त्री का पुत्र शंकर मिस्त्री व बासुदेव मिस्त्री का पुत्र मुरली मिस्त्री, जीतपुर निवासी अशोक हेंब्रम का पुत्र शिवास कुमार, फतेहपुर निवासी एतवारी मुर्मू की पत्नी दशमी देवी व समरुद्दीन अंसारी का पुत्र अमजद अंसारी, चैगड़ो निवासी सहदेव दास की पत्नी तिलेश्वरी देवी और नावाडीह निवासी मुस्तकीम अंसारी की पत्नी असरबीन खातून गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गयी. लोगों ने सड़क से गुजर बाइक व अन्य वाहनों से घायलों को डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद सभी को धनबाद रेफर कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ कर थाना ले आयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola