Giridih News: डकैती कांड का आरोपित देवघर से गिरफ्तार
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 31 Dec 2025 11:00 PM
विज्ञापन
Giridih News: थाना क्षेत्र के भलुआ में मई माह में हुई डकैती मामले में गांडेय पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
विज्ञापन
गिरफ्तार अपराधी देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोंघा गांव का मो जमील है. जमीन अन्य कई कांडों में भी वांछित रहा है. गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित को छापेमारी कर पकड़ा गया. वह कई अन्य गंभीर मामले में भी वांछित है. उसे जेल भेज दिया गया. बता दें कि भलुआ गांव में हुई डकैती कांड में यशोदा देवी पति उमेश मंडल के आवेदन पर पुलिस ने मामला (संख्या 28/25) दर्ज किया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










