Giridih News: सात लाख के सरसों तेल पाउच की चोरी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Oct 2024 10:51 PM

विज्ञापन

Giridih News: बरवाडीह स्थित महादेव साव के हाता के अंदर 15-20 व्यापारियों का गोदाम है. इसी में से एक गोदाम संदीप का है, जिसमें सरसों तेल का पाउच रखा हुआ था. शुक्रवार की रात गोदाम का ताला तोड़कर चोरों ने 262 कार्टून तेल चोरी कर ली.

विज्ञापन

पुलिस लाइन रोड बरवाडीह स्थित श्री रानी सती ट्रेडर्स से शुक्रवार की रात संदीप जालान उर्फ बंटी के गोदाम से 262 कार्टून सरसों तेल पाउच की चोरी कर ली. इसकी कीमत लगभग सात लाख रुपये आंकी गयी है. संदीप ने मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया गया कि बरवाडीह स्थित महादेव साव के हाता के अंदर 15-20 व्यापारियों का गोदाम है. इसी में से एक गोदाम संदीप का है, जिसमें सरसों तेल का पाउच रखा हुआ था. शुक्रवार की रात गोदाम का ताला तोड़कर चोरों ने 262 कार्टून तेल चोरी कर ली. घटना की जानकारी संदीप को शनिवार की सुबह मिली. सूचना पर पुलिस पहुंची और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया. सीसीटीवी फुटेज में एक सफेद रंग का पिकअप वैन जाते दिख रहा है. आशंका जतायी जा रही है कि चोर इसी वैन से तेल लेकर भागे हैं. भुक्तभोगी ने प्राथमिकी दर्ज करा उचित कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं, कुछ व्यापारियों का कहना है कि जहां पर गोदाम है, वहां सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए. मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि सरसों तेल चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है. जल्द मामले का उद्भेदन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola