Giridih News: वन विभाग ने जब्त किया तीन ट्रैक्टर लकड़ी

Updated at : 09 Mar 2025 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: वन विभाग ने जब्त किया तीन ट्रैक्टर लकड़ी

Giridih News: गावां वन विभाग की टीम ने रविवार को बरमसिया जंगल में छापेमारी करतीन ट्रैक्टर सखुआ बोटा और जलावन लकड़ी जब्त किया है. इसकी अनुमानित एक लाख रुपये से अधिक बतायी जा रही है. वनपाल राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी की गयी.

विज्ञापन

जब्त लकड़ी गावां वन प्रक्षेत्र कार्यालय में रखा गया है. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बरमसिया जंगल में एक स्थान पर सखुआ और जलावन का बोटा काटकर रखा गया है. सूचना पर छापेमारी कर लकड़ी जब्त कर लिया गया. कहा कि जब्त लकड़ी को ईंट व शराब भट्टी में में प्रयोग करने की योजना थी. लकड़ी काटने वालों को चिह्नित कर वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola