Giridih News: टायर ब्लास्ट होने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 10 Mar 2025 10:46 PM
Giridih News: पचंबा थाना क्षेत्र के तेलोडीह निवासी मोहम्मद नूर अंसारी के 25 वर्षीय बेटे सोहेल अख्तर की मौत सोमवार को सड़क दुर्घटना में हो गयी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोहेल अपने घर से निकलकर किसी काम से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोवाड़ की ओर गया था. वहां से वापस लौटने के क्रम में कोवाड़ मोड़ के समीप उसकी बाइक का अगला टायर फट गया. बाइक काफी तेज गति में थी. इस वजह से वह काफी दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद मौके पर स्थानीय लोग जुटे और घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह ले गये. जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हालांकि असंतुष्ट परिजन उसे निजी अस्पताल ले गये. वहां से मौत की पुष्टि होने के बाद शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










