Giridih News: दुबई काम करने गया बगोदर का मजदूर हुआ लापता

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Jan 2025 10:14 PM

विज्ञापन

Giridih News: रोजीरोटी की तलाश में दुबई गये मुंडरो के बखरीडीह का प्रवासी मजदूर कामेश्वर कुमार महतो पिछले एक सप्ताह से लापता है. वह पांच महीने पहले काम करने दुबई गया था. वह एक बिल्डिंग में अन्य लोगों के साथ काम कर रहा था. दिसंबर में उसकी तबीयत खराब हो गयी थी.

विज्ञापन

वह अपने रूम में रह रहा था. उसके साथ रह रहे लोगों ने बताया कि वह 28 दिसंबर को अपने रूम से निकला और फिर वापस नहीं आया. अपने साथ वह अपना मोबाइल भी नहीं ले गया है. इसके कारण उसका संपर्क दुबई में काम कर रहे लोगों के साथ साथ अपने घर परिवार से भी कट गया है. एक सप्ताह से अधिक समय से संपर्क नहीं होने पर परिवार वाले परेशान हैं. कामेश्वर के माता-पिता और पत्नी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने इकलौते बेटे को खोजने, उससे बातचीत करवाने और घर वापसी की गुहार लगायी है. इधर, पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह से भी मदद की गुहार लगायी है. श्री सिंह ने हरसंभव मदद करने की बात कही है.माले नेता पवन महतो ने लोकल सप्लायर, चेन्नई के एजेंट व दुबई में रहने वाले कई लोगों से इस संबंध मे बातचीत की है. गांव के ही हेमलाल महतो ने बताया कि गुरुवार को कामेश्वर कुमार के परिजनों से रांची में प्रवासी मजदूरों के निदेशालय में आवेदन दिलाया जायेगा. कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, भारत सरकार के विदेश मंत्रालय, दुबई में स्थित भारतीय दूतावास समेत अन्य संबंधित लोगो व अधिकारियों से मदद की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola