Giridih News :मानदेय भुगतान पर बनी सहमति, काम पर लौटे कर्मी

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :बेंगाबाद-गिरिडीह एनएच पर नावासारी टोल प्लाजा के कर्मी दो माह का मानदेय नहीं मिलने के कारण लोग हड़ताल पर चले गए थे. इस कारण दो दिनों से टोल की वसूली नहीं हो रही थी. इस मामले में थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने हस्तक्षेप किया.

विज्ञापन

मामला बेंगाबाद-गिरिडीह एनएच पर नावासारी टोल प्लाजा का

16 सितंबर तक मानदेय भुगतान का मिला आश्वासन

बेंगाबाद-गिरिडीह एनएच पर नावासारी टोल प्लाजा के कर्मी दो माह का मानदेय नहीं मिलने के कारण लोग हड़ताल पर चले गए थे. इस कारण दो दिनों से टोल की वसूली नहीं हो रही थी. इस मामले में थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने हस्तक्षेप किया. थाना प्रभारी के हस्तक्षेप के बाद टोल प्लाजा के संवेदक की वार्ता हुई. वार्ता के बाद थाना प्रभारी रविवार की शाम टोल गेट के पास पहुंचे. उन्होंने कर्मियों से दूरभाष पर संपर्क स्थापित किया. उन्होंने बताया कि कर्मियों के बकाया मानदेय का भुगतान 16 सितंबर तक करा दिया जायेगा. थाना प्रभारी से आश्वासन मिलने के बाद रविवार की शाम से कर्मी वापस काम पर लौट आये. कर्मियों के वापस आने के बाद वाहनों से टोल की वसूली का कार्य शुरू हो गया.

जुलाई व अगस्त का नहीं हुआ है भुगतान

बता दें कि इस टोल में 29 कर्मी कार्य करते हैं, जिन्हें जुलाई और अगस्त माह का मानदेय नहीं मिला है. कर्मियों के बार-बार मांग के बाद भी संवेदक भुगतान नहीं कर रहा था. परेशान होकर कर्मियों ने शनिवार से टोल प्लाजा पर वसूली काम करना बंद कर दिया. इसके कारण टोल का काम बंद हो गया था. सिर्फ फास्ट टैग लगे वाहनों से ही वसूली हो रही थी. ऐसे में संवेदक को प्रतिदिन 25 हजार का नुकसान हो रहा था. इसे देखते हुए संवेदक ने कर्मियों से बात की, लेकिन कर्मी बिना मानेदय के काम पर लौटने को राजी नहीं हुये. इसके बाद संवेदक ने थाना प्रभारी से मदद की गुहार लगाई. थाना प्रभारी ने बताया कि संवेदक ने आश्वस्त किया है कि 16 सितंबर तक सभी का बकाया मानदेय भुगतान कर दिया जायेगा. इसके बाद कर्मियों को समझा-बुझाकर काम पर वापस बुलाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola