Giridih News: बुधूडीह पंचायत में 6 राजस्व गांव, सुविधाओं का घोर अभाव

इसी कच्ची सड़क से लोग करते हैं आना-जाना. गांव में पक्की सड़क तक नहीं. फोटो : प्रभात खबर
Giridih News: कल्पना सोरेन के विधानसभा क्षेत्र में एक पंचायत है बुधूडीह. इसमें 6 राजस्व ग्राम हैं. फिर भी पंचायत में सुविधाओं का घोर अभाव है. जानें प्रभात खबर संवाद में लोगों ने क्या-क्या समस्याएं गिनायीं.
Giridih News: गिरिडीह जिले के गांडेय विधानसभा क्षेत्र की बुधूडीह पंचायत ग्रामीण सड़क, शिक्षा एवं पेयजल संकट से जूझ रही है. जिला मुख्यालय से 32 किलोमीटर दूर बुधूडीह में शनिवार को ‘प्रभात खबर पाठक संवाद’ का आयोजन किया गया. इसमें ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं के बारे में खुलकर बात की. ग्रामीण प्रकाश वर्मा, उमा शंकर वर्मा, विकास वर्मा, संजीत वर्मा, उपेंद्र वर्मा, रंजीत कुमार, राजेंद्र प्रसाद, जागेश्वर वर्मा, लालू साह, मंजर आलम, छोटेलाल वर्मा, मधु दत्ता, जयंत वर्मा और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बुधूडीह पंचायत में मुख्य रूप से बुधूडीह, सुजना, जोरासीमर, पुतरिया, पहरमा, गुलियाडीह राजस्व गांव हैं. इसकी कुल आबादी करीब 10 हजार है. पंचायत में करीब साढ़े छह हजार मतदाता हैं. पंचायत में हिंदू, मुस्लिम, संताल और दलित परिवार बसे हैं, लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है.
संवेदक और पेटी ठेकेदार की लड़ाई में लटकी जल-नल योजना
ग्रामीणों ने बताया कि बुधूडीह पंचायत में जल-नल योजना के तहत 65 प्वाइंट बोरिंग करनी थी, लेकिन आज तक 5 जगहों पर भी जल-नल योजना शुरू नहीं हो पायी है. संवेदक और पेटी ठेकेदार के विवाद में जल-नल योजना फंस गयी है. किसी के घर नल से जल नहीं पहुंच रहा है.

कच्ची सड़क पर आवाजाही को मजबूर
ग्रामीणों ने बताया कि 2 जिलों की सीमा के चक्कर में बुधूडीह-बलकूडीह वाया गगनपुर सड़क नहीं बन पायी है. ऐसे में लोग कच्ची सड़क से आवागमन करने के लिए मजबूर हैं. बरसात में कच्ची सड़क पर वाहन तो क्या, पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पुल के अभाव में बरसात में पंचायत से कट जाता है जोरासीमर गांव
ग्रामीणों ने बताया कि बुधूडीह-जोरासीमर के बीच नाला पर पुल नहीं बनने से बरसात में पंचायत 2 भाग में बंट जाती है. जोरासीमर नदी पर पुल नहीं होने की वजह से स्कूली बच्चों से लेकर आमजन तक को बरसात में 5 किलोमीटर की दूरी तय करके स्कूल या पंचायत मुख्यालय आना पड़ता है. पंचायत के सभी गांवों का मुख्य बाजार भी बुधूडीह ही है.
बुधूडीह पंचायत गिरिडीह एवं देवघर जिले की सीमा पर है. बुधूडीह-बलकूडीह के बीच देवघर का एक गांव होने के कारण सड़क नहीं बन पा रही है. इस पर जिला प्रशासन एवं दोनों क्षेत्र के विधायक-सांसद को पहल करनी चाहिए.
प्रमोद राम, शिक्षाविद्
उच्च शिक्षा की व्यवस्था नहीं
यहां से 10 किलोमीटर दूर अहिल्यापुर और गांडेय में उच्च विद्यालय है. बच्चों को वहां जाने में काफी परेशानी होती है. वैसे तो पंचायत में वित्तरहित उच्च विद्यालय है, लेकिन सरकारी व्यवस्था की कमी है. ग्रामीणों ने बताया कि प्राथमिक और मध्य विद्यालय की भी स्थिति जर्जर है. उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुतरिया की ही बात करें, तो एक भवन की छत जर्जर हो गयी है. दुर्घटना के डर से कमरे को बंद कर दिया गया है.
इस क्षेत्र में सरकारी उच्च विद्यालय का अभाव है. यहां 10 किलोमीटर दूर अहिल्यापुर या गांडेय में उच्च विद्यालय है. बुधूडीह में एक उच्च विद्यालय है भी, तो वित्तरहित होने के कारण यहां सभी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं. पहल करने की आवश्यकता है.
तारा प्रसाद वर्मा, व्यवसायी
स्वच्छ भारत मिशन की स्थिति भी दयनीय
स्थानीय लोगों ने बताया कि पंचायत में सामुदायिक शौचालय तो बना है, लेकिन उसे स्कूल को हैंडओवर कर दिया गया है. स्वच्छ भारत मिशन से गांवों में निर्मित शौचालय की स्थिति भी दयनीय है. इस कारण लोग खुले में शौच के लिए जाने को मजबूर हैं.
गिरिडीह जिले की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
क्या कहते हैं बुद्धिजीवी
बुधूडीह में वित्तरहित उच्च विद्यालय है, जिसे मात्र अनुदान राशि मिलती है. सरकार यदि इसका अधिग्रहण करे, तो गरीब बच्चे लाभान्वित हो सकते हैं. जोरासीमर में पुल निर्माण की स्वीकृति हो चुकी है, लेकिन टेंडर नहीं हुआ है. पहल करनी चाहिए.
पंचायत के अधिकांश लोग कृषि पर आश्रित हैं, लेकिन समुचित संसाधन और सिंचाई व्यवस्था में कमी के कारण सालों भर खेती-बाड़ी नहीं हो पाती है. मनरेगा में भी समय पर मजदूरी का भुगतान नहीं होता. मजदूर और युवा पलायन करने को मजबूर हैं.
अनिल टुडू, प्रबंधक, बुधूडीह पैक्स
समस्याओं के निदान की दिशा में सकारात्मक पहल की जरूरत : मुखिया
बुधूडीह पंचायत के मुखिया नवीन कुमार वर्मा ने कहा कि पंचायत में सड़क का अभाव है. पेयजल की भारी किल्लत है. पूरे पंचायत में जल-नल योजना की स्थिति दयनीय है. किसी के घर में नल से जल नहीं पहुंच रहा है. बुधूडीह-जोरासीमर, बुधूडीह-बलकूडीह समेत कई सड़कें कच्ची हैं. पंचायत में शौचालय की स्थिति भी काफी दयनीय है. समस्याओं के निदान के लिए प्रशासन द्वारा सकारात्मक पहल करने की जरूरत है.
इसे भी पढ़ें
चेयरमैन की नियुक्ति जल्द नहीं हुई, तो JPSC भवन में करेंगे मुर्गी पालन, JLKM नेता की चेतावनी
बंगाल से आंध्रप्रदेश तक ट्रफ, जानें झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम, कहां होगी बारिश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




