ePaper

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से, अब तक नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं, विपक्ष के विधायक दल की बैठक कल

Updated at : 22 Feb 2025 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
jharkhand budget session 2025

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से.

Jharkhand Budget Session 2025: झारखंड का बजट सत्र 24 फरवरी 2025 से शुरू होने जा रहा है. अब तक विपक्ष ने नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं किया है. जानें स्पीकर ने क्या कहा है.

विज्ञापन

Jharkhand Budget Session 2025|रांची, दीपाली कुमारी : झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू होने जा रहा है. विपक्ष ने अब तक नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं किया है. इसी बीच, रविवार (23 फरवरी) को विपक्षी दलों ने विधायक दल की बैठक बुलायी है. इसमें बजट सत्र की रणनीति तैयार की जायेगी. नेता प्रतिपक्ष का चयन भी इस बैठक में हो सकता है. बजट सत्र के दौरान सदन में जैक पेपर लीक और जैक अध्यक्ष की नियुक्ति पर हंगामा होने के आसार हैं.

राजद ने बुलाई विधायक दल की बैठक

बजट सत्र से पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने भी रविवार को प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक बुलायी है. राजद विधायक दल के नेता सुरेश पासवान बैठक की अध्यक्षता करेंगे. राजद महागठबंधन सरकार का घटक दल है.

सर्वदलीय बैठक में भी नहीं आये भाजपा विधायक

बजट सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में सर्वदलीय बैठक बुलायी थी. बैठक में भाजपा के वरिष्ठ विधायक सीपी सिंह को बुलाया गया, लेकिन मुख्य विपक्षी दल की ओर से कोई भी सदस्य इस बैठक में शामिल नहीं हुआ. विधायक देवेंद्र कुंवर सरकारी आवास के मुद्दे पर स्पीकर से मिलने पहुंचे और बैठक में शामिल हुए. हालांकि बाद में उन्होंने सफाई दी कि वे गलती से बैठक में चले गये थे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

3 मार्च 2025 को बजट पेश करेगी सरकार

सर्वदलीय बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि बजट पर एक दिन की जगह 2 दिन तक डिबेट हो. अनुदान मांगों पर 11 दिन की बजाए 10 दिन बहस होगी. झारखंड सरकार 3 मार्च 2025 को सदन में बजट पेश करेगी. 4 और 5 मार्च को बजट पर बहस होगी.

नेता सदन और नेता प्रतिपक्ष दोनों जरूरी – स्पीकर

विपक्ष की अनुपस्थिति पर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि नेता सदन और नेता प्रतिपक्ष दोनों ही जरूरी हैं. उन्होंने सदन के संचालन में विपक्ष के सहयोग की अपील की है. स्पीकर ने कहा कि बिना नेता प्रतिपक्ष सदन चलाना एक पहिये से गाड़ी चलाने के सामान है.

इसे भी पढ़ें

22 फरवरी को आपके शहर में कितनी है 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत, यहां देखें

हरिहरगंज में सड़क हादसे में युवक की मौत के एक दिन बाद रोड जाम, 20 लाख मुआवजे की मांग

राजधानी एक्सप्रेस का समय बदल गया है, रांची से खुलने का टाइम यहां चेक कर लें

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola