Giridh News :जेएसएलपीएस कार्यालय में जेंडर रिसोर्स सेंटर की शुरुआत
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 25 Mar 2026 11:23 PM
Giridh News : जेएसएलपीएस कार्यालय में बुधवार को प्रखंड स्तरीय जेंडर रिसोर्स सेंटर का शुभारंभ किया गया. उद्घाटन प्रमुख अनुपम देवी, बीडीओ कुमार बंधु कच्छप, 20 सूत्री अध्यक्ष बिमल कुमार सिंह, उपाध्यक्ष धोकल दास, जिप सदस्य विनय शर्मा व उस्मान अंसारी ने किया.
बताया गया कि सेंटर के माध्यम से दहेज व प्रथा, बाल विवाह, घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को पंचायत स्तर पर नियुक्त जेंडर सीआरपी के माध्यम से कानूनी सहायता, आवश्यक राहत सामग्री, सुलह आदि में सहयोग किया जायेगा. बीडीओ ने कहा कि सरकार की योजनाओं से महिलाएं सशक्त हुई हैं.
सेंटर से मिलेगी महिलाओं को
सहायता
जेंडर रिसोर्स सेंटर से सहायता प्राप्त कर महिलाएं निर्भीक बनेंगी, जिससे वे निडर होकर कार्य कर सकेंगी. मौके पर मुखिया दामोदर साहू, पंसस पूजा कुमारी, जेएसएलपीएस के बीपीएम प्रमोद झा, बीपीओ रॉबिंसन हांसदा, संजू राव, साजो खातून, किरण कुमारी, हीरामुनि केरकेट्टा, सुधा कुमारी, सुनीता देवी, ममता देवी, महिमा देवी, सिंधु देवी, पानो मुर्मू आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










