ePaper

चेयरमैन की नियुक्ति जल्द नहीं हुई, तो JPSC भवन में करेंगे मुर्गी पालन, JLKM नेता की चेतावनी

Updated at : 22 Feb 2025 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
jpsc chairman appoint karo digital movement

जेपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति की मांग पर छात्र संगठनों ने चलाया डिजिटल आंदोलन. फोटो : प्रभात खबर

JPSC Chairman Appoint Karo: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (जेपीएससी) के चेयरमैन की नियुक्ति की मांग करते हुए झारखंड में छात्र संगठनों ने सोशल मीडिया साइट पर एक आंदोलन चलाया. इसे 63 हजार से अधिक लोगों का समर्थन मिला. जेएलकेएम के नेता ने कहा है कि अगर जेपीएससी अध्यक्ष की शीघ्र नियुक्ति नहीं हुई, तो जेपीएससी भवन में मुर्गी पालन शुरू कर देंगे. इसे आलू-प्याज का गोदाम बना देंगे.

विज्ञापन

JPSC Chairman Appoint Karo: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के चेयरमैन की तत्काल नियुक्ति की मांग करते हुए छात्र संगठनों ने शनिवार को #JPSC_CHAIRMAN_APPOINT_KARO अभियान चलाया. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के नेता देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि अगर सरकार ने तत्काल जेपीएससी के चेयरमैन की नियुक्ति नहीं की, तो वह जेपीएससी भवन में मुर्गी पालन शुरू कर देंगे. इतना ही नहीं, इस भवन को आलू-प्याज का गोदाम बना देंगे और बेरोजगार छात्रों के लिए रोजगार का सृजन करेंगे.

छात्रों, अभिभावकों और कोचिंग संचालकों ने निभायी अहम भूमिका

छात्र नेता ने कहा कि 6 महीने (22 अगस्त 2024) से जेपीएससी के अध्यक्ष का पद रिक्त पड़ा है. इससे राज्य के छात्रों में भारी नाराजगी है. कहा कि झारखंड में आये दिन आयोग के खिलाफ आंदोलन जारी है. छात्र संगठनों ने शनिवार को ऑनलाइन डिजिटल कैंपेन चलाया, जो सुबह से ही टॉप ट्रेंड में रहा. सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर #JPSC_CHAIRMAN_APPOINT_KARO को सफल बनाने में छात्रों,अभिभावकों और कोचिंग संचालकों ने अहम भूमिका निभायी.

‘जेपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने से नियुक्ति प्रक्रिया बाधित’

जेपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने से सिविल सर्विस का रिजल्ट, सीडीपीओ का रिजल्ट, फूड सेफ्टी ऑफिसर, सिविल जूनियर जज आदि की नियुक्ति प्रक्रिया बाधित है. नये विज्ञापन भी जारी नहीं हो रहे हैं. इसकी वजह से झारखंड के युवाओं को अपना भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

‘जल्द अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हुई, तो सड़क पर करेंगे आंदोलन’

देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि राज्य सरकार के खिलाफ यह आंदोलन सांकेतिक रहा. अध्यक्ष की यथाशीघ्र नियुक्ति नहीं होने पर छात्र सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे. सरकार तत्काल जेपीएससी अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति करे. अगर ऐसा नहीं होता है, तो जेपीएससी भवन में मुर्गी पालन शुरू कर देंगे. इसे आलू-प्याज का गोदाम बना देंगे.

इसे भी पढ़ें

22 फरवरी को आपके शहर में कितनी है 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत, यहां देखें

Indian Railways News: राजधानी एक्सप्रेस का समय बदल गया है, रांची से खुलने का टाइम यहां चेक कर लें

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से, अब तक नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं, विपक्ष के विधायक दल की बैठक कल

Shiv Barat 2025 Ranchi: हेमंत सोरेन को मिला शिव बारात में शामिल होने का आमंत्रण

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola