Giridh News :आहर से शव बरामद, जांट में जुटी पुलिस
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 25 Mar 2026 11:19 PM
Giridh News : गांडेय पुलिस ने थाना से मोहदा मोड़ के पास एक आहर से बुधवार को एक वृद्ध शव को बरामद किया. शव की पहचान गांडेय थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी 60 वर्षीय वरुण मरांडी के रूप में की हुई.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया है. जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर को कुछ ग्रामीणों को तालाब में कपड़ा तैरता हुआ दिखायी दिया. कुछ ही देर में ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गयी. भीड़ में से ही किसी ने गांडेय पुलिस को सूचना दी. सूचना पर गांडेय पुलिस तालाब के पास पहुंची और शव को बाहर निकाला. शव मछली मारने वाले जलखर में फंसा हुआ था. लोगों ने उसकी पहतान कल्याणपुर गांव का रहने वाले वरुण मरांडी के रूप में की. पुलिस शव को लेकर गांडेय अस्पताल पहुंची. सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे और शव की शिनाख्त की.
मंगलवार की शाम घर से निकला था वृद्ध
परिजनों ने बताया कि वरुण मरांडी मंगलवार की शाम ही घर से निकला था. सभी लोग उसकी तलाश गांडेय बाजार, मोहदामोड़, चंपरा, दासडीह, बक्शीगरजा सहित अन्य जगहों पर कर ही रहे थे इसी बीच उसके शव मिलने की सूचना मिली. मृतक को पत्नी, दो बेटा व एक बेटी है. बेटी बड़ी है. मृतक आसपास के क्षेत्रों में मजदूरी करता था. उसकी मौत के कारणों का पता नहीं चला है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










