Giridh News :विधि व्यवस्था को ले डीसी व एसपी का संयुक्त आदेश जारी

Updated:
विज्ञापन
Giridh News :विधि व्यवस्था को ले डीसी व एसपी का संयुक्त आदेश जारी

Giridh News : रामनवमी व चैती नवरात्र में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए गिरिडीह के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त आदेश जारी किया है. अधिकारियों को कई बिंदुओं पर ससमय कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं.

विज्ञापन

विवादास्पद स्थल पर चौकसी बरतने, विभिन्न क्षेत्रों में भड़काऊ व उन्माद फैलाने वाले सोशल मीडिया के ग्रुप एडमिन को चिह्नित करने, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले लोगों का विवरण संधारित करने, अवैध वधशाला की सूची, पशु तस्करों की सूची, अवैध शराब कारोबारियों की सूची, विधि व्यवस्था पर समस्या उत्पन्न करने वाले लोगों की सूची भी संधारित कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

596 दंडाधिकारी किये गये नियुक्त

इसके अलावा संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थानों को चिह्नित करते हुए निगरानी की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया है. संयुक्त आदेश में जिले के चारों अनुमंडल के अनुमंडलीय पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए वरीय प्रभारी बनाया गया है. जिले में 596 दंडाधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारी और जवानों की तैनाती कि गयी है.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola