Giridh News :पेंडिंग हिट एंड रन केस के मामले में उचित कार्रवाई का निर्देश

Updated at : 25 Mar 2026 11:26 PM (IST)
विज्ञापन
Giridh News :पेंडिंग हिट एंड रन केस के मामले में उचित कार्रवाई का निर्देश

Giridh News : उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में शहरी परिवहन, यातायात व सड़क सुरक्षा की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा समिति के कार्यों व जागरूकता गतिविधियों की जानकारी ली और अधिकारियों को कई निर्देश दिये. उन्होंने पेंडिंग हिट एंड रन केस के मामलों में जल्द उचित कार्रवाई कर उसका निराकरण करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

ओवर स्पीडिंग पर रोक व ज्यादा दुर्घटना वाले क्षेत्रों में हाइमास्ट लाइट लगाने, वाहन जांच अभियान चलाने, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया. जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) संतोष कुमार ने बताया कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से राहवीर योजना की शुरुआत की गयी है. इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटना में घायल, पीड़ित, संकटग्रस्त व अक्षम लोगों को समुचित आवश्यक सहायता प्रदान करना है. सड़क दुर्घटना में पीड़ितों की आपातकालीन स्थिति में मदद करने वाले राहवीर को तत्काल सहायता दी जाती है. इसलिए लोग मदद को आगे बढ़ें.

डीसी ने जिला खनन टास्क फोर्स के साथ बैठक की

जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन व भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने को लेकर डीसी जिला खनन टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक की. उन्होंने कहा अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि खनन क्षेत्र में नियमित रूप से छापेमारी अभियान चलाया जाये और अवैध धंधा करने वालों कार्रवाई की जाये. जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि खनन कार्य पूरी तरह से नियमों के अनुरूप हो और सरकार को राजस्व की हानि ना हो. चेक पोस्ट और पिकेट पर वाहनों की नियमित जांच तथा ओवरलोडिंग व बिना चालान के खनिज परिवहन करनेवाले वाहनों को तत्काल जब्त करने की बात कही. उपायुक्त ने सभी सीओ ले कहा कि निर्देश अपने क्षेत्र में निगरानी करने और अनियमितता मिलने पर तत्काल रिपोर्ट करें. टास्क फोर्स के सदस्य आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें, ताकि अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगायी जा सके.

मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम की समीक्षा

उपायुक्त रामनिवास यादव ने मादक पदार्थों की तस्करी व खेती की रोकथाम के लिए जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति के साथ बैठक की. बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी व इसकी खेती रोकने पर चर्चा की गयी तथा विभिन्न स्तर पर समन्वय व सहयोग स्थापित करने का निर्देश समिति के सभी सदस्यों को गिया गया. नशीली दवाओं नशीली दवाओं के उपयोग के प्रमुख क्षेत्रों तथा इस समस्या से निपटने के लिए संबंधित विभागों द्वारा की गयी कार्रवाई की समीक्षा की गयी. मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने के लिए संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने पर जोर दिया गया. डीसी ने कहा कि सभी अधिकारी मादक पदार्थ की बिक्री, सेवन, तस्करी व उपयोग पर सजगता के साथ करें. यदि अफीम की खेती की सूचना मिलती है, तो तत्काल उसे नष्ट करें. खेती करने वालों चिह्नित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने औषधि निरीक्षक को निर्देशित किया कि नशावाली दवाइयों की रिपोर्ट अद्यतन रखे. दवा देते समय चिकित्सक की पर्ची की अनिवार्यता सुनिश्चित करें. साथ ही झोला छाप चिकित्सकों पर सख्त कार्रवाई करे. मौके पर एसपी, सभी एसडीपीओ, ड्रग इंस्पेक्टर समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola