छत्तीसगढ़ PCS प्री का रिजल्ट जारी, 3921 कैंडिडेट्स पास
Published by : Ravi Mallick Updated At : 26 Mar 2026 1:18 PM
एग्जाम कैंडिडेट की सांकेतिक फोटो (Freepik)
CGPSC Pre Result 2026 OUT: छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सर्विस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन (CGPSC) की तरफ से पीसीएस प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी हो गया है. इसमें कुल 3921 कैंडिडेट्स पास हुए हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- psc.cg.gov.in पर जाना होगा.
CGPSC Pre Result 2026 OUT: छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी 2026 को किया गया था. परीक्षा से पहले 11 फरवरी 2026 को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे. इसके बाद 24 फरवरी 2026 को परीक्षा की आंसर की भी जारी कर दी गई थी. अब 26 मार्च 2026 को प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है.
CGPSC Pre Result 2026 ऐसे चेक करें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर CGPSC Pre Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद रिजल्ट का पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी.
- पीडीएफ में अपना रोल नंबर सर्च करें.
- भविष्य के लिए रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.
CGPSC Pre Result 2026 Check PDF
CGPSC PCS Mains Exam Date: कब होगी मेन्स परीक्षा?
प्रीलिम्स परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब मेन्स परीक्षा में शामिल होना होगा. मेन्स परीक्षा का आयोजन 16 मई से 19 मई 2026 के बीच किया जाएगा. इसके जरिए राज्य की विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.
CGPSC Pre Cut Off लिस्ट जारी
| Category | Required | Found | Max Marks | Min Marks |
|---|---|---|---|---|
| UR | 1230 | 1122 | 138.7738 | 99.9984 |
| SC | 405 | 325 | 112.9238 | 85.7126 |
| ST | 1080 | 872 | 125.8488 | 69.3858 |
| OBC | 480 | 335 | 114.2842 | 95.2363 |
CGPSC प्रीलिम्स परीक्षा 2026 में कैटेगरी वाइज कटऑफ भी जारी की गई है. इसमें जनरल (UR) कैटेगरी का अधिकतम कटऑफ 138.7738 और न्यूनतम 99.9984 अंक रहा. वहीं SC कैटेगरी का अधिकतम 112.9238 और न्यूनतम 85.7126 अंक रहा. ST कैटेगरी में अधिकतम 125.8488 और न्यूनतम 69.3858 अंक दर्ज किया गया, जबकि OBC कैटेगरी का अधिकतम कटऑफ 114.2842 और न्यूनतम 95.2363 अंक रहा.
यह भी पढ़ें: UPSSSC ने खोला नौकरियों का पिटारा, ASO-ARO के 929 पदों पर भर्ती शुरू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










