Giridih News :कचरे के ढेर बदला गिरिडीह शहर, दुर्गंध से परेशानी
Updated at : 13 Feb 2025 10:50 PM (IST)
विज्ञापन

Giridih News :नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के शहर में ही सफाई व्यवस्था चरमरा गयी है. तीन दिनों से आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मी हड़ताल पर हैं. इसके कारण सड़क किनारे गंदगी का अंबार लग गया है. गंदगी से निकलने वाली दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल है
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री के शहर में चरमरायी सफाई व्यवस्था
बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर तीन दिनों से हड़ताल पर हैं आकांक्षा के कर्मी
नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के शहर में ही सफाई व्यवस्था चरमरा गयी है. तीन दिनों से आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मी हड़ताल पर हैं. इसके कारण सड़क किनारे गंदगी का अंबार चल गया है. गंदगी से निकलने वाली दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. स्थिति यह हो गयी है कि मुहल्ले की सड़कों पर कचरा फेंके जाने के कारण पैदल चलना मुश्किल हो गया है.एक माह के बकाया वेतन की भुगतान की मांग
भुगतान की मांग को लेकर एजेंसी आकांक्षा में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तीन दिनों से जारी है. हड़ताल के कारण शहरी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में गंदगी का अंबार लगने लगा है. स्वच्छता अभियान प्रभावित हो रहा है. हड़ताल समाप्त करने को लेकर नगर प्रशासक की अपील के बाद भी आकांक्षा एजेंसी के सफाई कर्मचारी गुरुवार को अपने कार्य पर नहीं लौटे. इस संबंध में आकांक्षा के अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को भी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं. इसके कारण साफ-सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है. सफाई कर्मी जनवरी माह का वेतन भुगतान की मांग कर रहे हैं. साथ ही बोनस भुगतान में आ रही समस्या को दूर करने की भी मांग है. कर्मियों का कहना है कि वेतन भुगतान होने तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी.डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन काम बंद
हड़ताल की वजह से शहरी क्षेत्र के पचंबा, बिशनपुर, बोड़ो, मोहनपुर, अलकापुरी, शास्त्रीनगर, भंडारीडीह, कचहरी रोड, गद्दी मुहल्ला, बड़ा चौक, बाभनटोली, बक्शीडीह रोड, कोलडीहा, मकतपुर सहित विभिन्न इलाकों में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का कार्य बंद है. घर का कचरा लोग सड़क किनारे फेंक रहे हैं. इधर, नगर निगम के सफाई कर्मचारी साफ-सफाई कर रहे हैं. लेकिन, आकांक्षा कंपनी के अधीनस्थ कर्मियों के हड़ताल पर रहने से घरों और होटलों का कचरा कलेक्शन नहीं हो पा रहा है. इसके कारण शहर में जगह-जगह कचरा जमा हो गया है. इससे लोगों को परेशानी हो रही है. गंदगी की वजह से दुर्गंध भी फैल रही है. नगर निगम सूत्रों का कहना है कि समस्या समाधान को लेकर शुक्रवार को वार्ता होने की संभावना है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




