Giridih News :विवाहिता की मौत मामले में तीन गिरफ्तार

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 05 Apr 2026 11:29 PM

विज्ञापन

Giridih News :नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दहेज उत्पीड़न और विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई नगर थाना कांड संख्या 56/26 के तहत की गयी है.

विज्ञापन

मालूम रहे कि साजिया परवीन (33 वर्ष) की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गयी थी. उसकी शादी करीब 13 वर्ष पूर्व मछली मोहल्ला निवासी उमर अख्तर उर्फ सोनू अंसारी से हुई थी. मृतका के भाई अशरफ अंसारी ने आरोप लगाया गया था कि शादी के बाद से ही साजिया को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. उसके पति दूसरी शादी कर ली. इसके बाद प्रताड़ना और बढ़ गयी.

12 लोगों को किया गया है आरोपित

11 मार्च को साजिया की हत्या कर शव को घर में फांसी पर लटका देने का आरोप लगाते हुए कुल 12 लोगों को नामजद किया था. जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने शनिवार की रात देवघर जिले के मधुपुर व बुढ़ई थाना क्षेत्र सहित गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया. और तीन आरोपित सन्नी अंसारी उर्फ इमरान अख्तर, चांद अंसारी उर्फ पोदिना दोनों मछली मोहल्ला तथा वशीम अंसारी उर्फ टिपू पटवाबाद मधुपुर को गिरफ्तार कर लिया. तीनों को रविवार को जेल भेज दिया गया. पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola