Giridih News :हाथी के हमले में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 05 Apr 2026 11:25 PM
विज्ञापन
Giridih News :27 मार्च को रामनवमी के दिन देर शाम को कथित तौर पर हाथी के हमले में घायल प्रखंड अंतर्गत ग्राम लक्ष्मणिया गांव के स्व रामू महतो की पत्नी मंगरी देवी (52) की मौत रविवार की शाम को हो गयी.
विज्ञापन
रामनवमी की देर शाम प्रखंड की सिंघो पंचायत अंतर्गत गुहियातरी-लक्षमणियां में जंगली हाथियों का झुंड देखे जाने की बात हुई थी. घटना में लक्ष्मणिया की एक महिला मंगरी देवी हाथी के हमले में घायल हो गयी थी. दूसरे दिन उक्त महिला को रिम्स में भर्ती कराया गया था.
रांची में किया गया था भर्ती
यहां सुधार नहीं देख रांची के ही एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती करा दिया गया. कोई सुधार नहीं होने पर रविवार को उसे घरवालों से मिलवाने लाया गया. दूसरे दिन सोमवार को इलाज के लिए बोकारो ले जाया जाना था, रांची से एंबुलेस से घर लाकर ऑक्सीजन खोलने के आधे घंटे बाद ही उसकी मौत हो गयी.
मुआवजा देने की मांग
इधर, भाजपा नेता मनोज यादव, मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, सिंघो पंचायत के मुखिया मो हासिम, जिप सदस्य रामकुमार राउत आदि ने संबंधित विभाग और प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










