Giridih News : एसपी के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च

Updated at : 05 Apr 2025 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
Giridih News : एसपी के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च

Giridih News : रामनवमी में शांति बनाये रखने की अपील

विज्ञापन

Giridih News : श्रीरामनवमी पर्व को लेकर गिरिडीह शहरी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को गिरिडीह के एसपी डॉ विमल कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च का निकाला गया. मार्च शहर के प्रमुख इलाकों से होकर गुजरा और स्थानीय निवासियों को शांति और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में रामनवमी मनाने की अपील की गई. फ्लैग मार्च की शुरुआत शहर के बड़ा चौक से हुआ. मुस्लिम बाजार, मौलाना आजाद चौक, कालीबाड़ी चौक, मकतपुर चौक, कचहरी रोड, टावर चौक होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम के पास मार्च का समापन हुआ. एसपी ने लोगों से रामनवमी शांतिपूर्वक मनाने की अपील की. कहा कि पुलिस शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी. सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी है. सोशल मीडिया पर भी नजर है. शहरवासियों से अफवाहों या असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने व पुलिस को सहयोग करने की बात कही. मार्च में सदर एसडीओ श्रीकांत यशवंत विष्पुते, डीएसपी नीरज कुमार सिंह, सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, डीएसपी टू कौशर अली, नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, पचंबा इंस्पेक्टर मंटू कुमार, पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार समेत अन्य अधिकारी शामिल थे.

विधि व्यवस्था बनाये रखने को 330 लोगों को दिया गया नोटिस

रामनवमी शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर प्रशासन सक्रिय हैं. बिरनी प्रखंड के 330 लोगों को धारा 163 के तहत नोटिस दिया गया. यह कार्रवाई सरिया-बगोदर के एसडीओ संतोष कुमार गुप्ता ने की है. स्थानीय चौकीदार घर-घर जाकर नोटिस दे रहे हैं. बिरनी थाना क्षेत्र के 246 व भरकट्टा ओपी के क्षेत्र के 84 लोगों को नोटिस दिया गया है. इसकी जानकारी बिरनी थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज व भरकट्टा ओपी प्रभारी अमन कुमार ने दी. कहा कि रामनवमी व झंडा जुलूस को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. लोगों से जारी निर्देश का सख्ती से पालन करने की अपील की. कहा कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola