Giridih News :सड़क किनारे चल रहे युवक को कार ने मारा धक्का, गंभीर

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :सड़क किनारे चल रहे युवक को कार ने मारा धक्का, गंभीर

सरिया-राजधनवार मुख्य सड़क पर बिरनी थाना क्षेत्र के जीतकुंडी के पास मंगलवर की रात पलौंजिया की ओर से तेज गति से आ रही कार ने सड़क के किनारे चल रहे गांव के ही युवक उमेश साव (29) को जोरादर धक्का मार दिया. इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

युवक को धक्का मारने के बाद कार ने घर के सामने खड़े ट्रैक्टर में धक्का मार दिया. इसमें ट्रैक्टर व कार दोनोंं क्षतिग्रस्त हो गये. दुर्घटना की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे. लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए बिरनी सीएचसी में भर्ती कराया. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे धनबाद रेफर कर दिया. उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है. गांव के ही अजय रंजन ने बताया कि उमेश का पैर तीन जगह फ्रैक्चर हो गया है और माथे में गंभीर चोट लगी है. घटना की सूचना बिरनी थाना को दे दी गयी है. कार चालक व उसमें सवार युवक सुईयाडीह व पलौंजिया के अभिषेक वर्मा व दीपक वर्मा बताये जा रहे हैं.

सड़क दुर्घटना में छह मार्च को युवक के पिता की हो गयी थी मौत

उमेश मुंबई में टेंपो चलाता है. सड़क दुर्घटना में पिता की मौत की खबर सुनकर वह घर आया था. छह मार्च की शाम को उसके पिता बासुदेव साव को एक चारपहिया वाहन उसके घर जीतकुंडी के पास ही धक्का मारकर भाग गया था. इसमें बासुदेव की मौत हो गयी थी. पिता की मौत की खबर सुनकर 22 दिन पूर्व वह घर आया था. पिता का श्राद्ध कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह मुंबई जाने की तैयारी कर रहा था. इसी बीच यह घटना घट गई. घटना के बाद परिवार के लोग सदमे में हैं. घटना के बाद से उक्त कार घटनास्थल पर ही पड़ी हुई है. थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज ने कहा कि आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola