Giridih News :पीरटांड़ व मधुबन थाना क्षेत्र बना दुर्घटना का हॉटस्पॉट
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 01 Apr 2026 10:08 PM
Giridih News :गिरिडीह-डुमरी मुख्य पथ पर स्थित पीरटांड़ थाना, मधुबन थाना व खुखरा थाना क्षेत्र में इन दिनों लगातार हो रहे सड़क हादसों के कारण यह चिंता का विषय बना हुआ है.
गिरिडीह-डुमरी मुख्य पथ पर स्थित पीरटांड़ थाना, मधुबन थाना व खुखरा थाना क्षेत्र में इन दिनों लगातार हो रहे सड़क हादसों के कारण यह चिंता का विषय बना हुआ है. गत वर्ष यह इलाका सड़क हादसों का हॉट स्पॉट बनकर उभरा है. यहां कई बार भीषण हादसे हो चुके हैं. इन हादसों में अब तक कई की जान जा चुकी है, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल होकर जीवनभर की पीड़ा झेलने को मजबूर हैं.
भारी वाहनों से हो जाती है स्थिति भयावह
स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क की संरचना, तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही, अपर्याप्त संकेतक (साइन बोर्ड) और कई स्थानों पर अंधे मोड़ (ब्लाइंड कर्व) हादसों की मुख्य वजह हैं. खासकर रात के समय स्थिति तब और भी भयावह हो जाती है, जब भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है और दृश्यता कम हो जाती है. हालांकि जिला प्रशासन समय-समय पर सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाता है, पर इनका असर जमीनी स्तर पर कम ही दिखाई देता है. हेलमेट जांच, वाहन जांच और ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर चलाये जानेवाले विशेष अभियानों का असर कुछ ही दिनों तक दिखता है. स्थानीय समस्याएं और लापरवाही के कारण पीरटांड़ एवं मधुबन थाना क्षेत्र में कई दुर्घटनाएं ओवरलोडेड वाहनों और लापरवाह ड्राइविंग के कारण भी होती हैं.
केस स्टडी : एक
गत वर्ष 12 फरवरी को गिरिडीह-डुमरी मुख्य पथ पर स्थित धावाटांड़ एवं लटकट्टो के बीच मंगलवार तड़के सुबह को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. हरलाडीह का नीलकंठ महतो (45) कार से डुमरी की ओर जा रहा था. इसी दौरान वह बेकाबू होकर एक बरगद पेड़ से जा टकराया. वाहन चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी थी.
केस स्टडी : दो
गत दो जनवरी को खुखरा थानांतर्गत हरलाडीह–चिरकी मुख्य पथ पर दुमुहाना नदी के समीप हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे.
केस स्टडी : तीन
गत 14 फ़रवरी को पीरटांड़ थानांतर्गत गिरिडीह डुमरी मुख्य मार्ग पर स्थित मधुबन मोड़ के आसपास सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










