Giridih News :कबरीबाद माइंस से कोयला चोरी के मामले में प्राथमिकी

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 26 Oct 2025 10:14 PM

विज्ञापन

Giridih News :सीसीएल बनियाडीह क्षेत्र के कबरीबाद माइंस से कोयला चोरी मामले में मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामला सीसीएल सुरक्षा प्रभारी नकुल कुमार नायक की शिकायत पर दर्ज की गयी.

विज्ञापन

नकुल कुमार नायक ने कहा है कि 23 अक्तूबर की सुबह करीब पांच बजे कबरीबाद माइंस से बाइक से कोयला की ढुलाई की जा रही थी. सूचना मिलते ही सीसीएल का गश्ती दल मौके पर पहुंचा. गश्ती दल को देखते ही कोयला चोरों में अफरा-तफरी मच गयी और कई लोग भाग निकले. मौके पर तीन बाइक व एक स्कूटर बरामद किया गया. जब्त वाहनों के चेचिस नंबर पढ़ा नहीं जा सका. कहा है कि हर रात 10-15 बाइक व स्कूटर और 50-60 अज्ञात माइंस क्षेत्र में घुसकर कोयला चोरी कर ले जाते हैं. सीसीएल प्रबंधन और सुरक्षा टीम कई बार छापेमारी व जब्ती की कार्रवाई की है, लेकिन चोरी की घटनाएं लगातार जारी हैं. मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola