ePaper

बराती व सराती के बीच मारपीट, कई जख्मी

Updated at : 24 Apr 2024 12:11 AM (IST)
विज्ञापन
बराती व सराती के बीच मारपीट, कई जख्मी

गिरिडीह जिले के देवरी क्षेत्र की घटना

विज्ञापन

देवरी.

देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरो गांव के टोला टिल्हेटोल में बराती व सराती के बीच मारपीट हो गयी. घटना में दोनों पक्षों के कई लोग जख्मी हो गये. घायल लोगों का उपचार निजी स्तर पर कराया गया. जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात में टिल्हेटोल में बरात आयी थी. मध्य रात्रि में गांव में एक अन्य घर में चल रहे शादी कार्यक्रम में बरातियों के पहुंच कर आपत्तिजनक इशारा किये जाने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया. हालांकि समाचार लिखे जाने तक मामले को लेकर किसी पक्ष ने देवरी थाना में शिकायत नहीं की थी.

अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, सात घायल- जमुआ.

जमुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग स्थित कोदंबरी के पास सवारी लदा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना में ऑटो पर सवार सात लोग घायल हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऑटो की गति काफी तेज थी. घायलों ने बताया कि सभी लोग जमुआ चौक में ऑटो पर बैठे थे. कुछ दूर जाने के बाद चालक काफी तेज गति से ऑटो चलाने लगा. चालक से कई बार ऑटो धीरे चलाने की बात कही गयी, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया. इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया. घायलों में बलेडीह निवासी रधिया देवी, शिबूडीह निवासी गीता देवी, जमुनी देवी, टहल यादव, लखिया देवी, संदीप कुमार व राजमुदीन शामिल है. इधर हीरोडीह पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola