Giridih News :होमगार्ड भर्ती की दौड़ के दौरान महिला अभ्यर्थी घायल, पैर टूटा

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :होमगार्ड भर्ती की दौड़ में हिस्सा ले रही 30 वर्षीय युवती अभ्यर्थी कंचन देवी गुरुवार सुबह गिरिडीह स्टेडियम में दौड़ के दौरान गिरकर घायल हो गयी.

विज्ञापन

होमगार्ड भर्ती की दौड़ में हिस्सा ले रही 30 वर्षीय युवती अभ्यर्थी कंचन देवी गुरुवार सुबह गिरिडीह स्टेडियम में दौड़ के दौरान गिरकर घायल हो गयी.हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ. जानकारी के अनुसार कंचन देवी, पति राज कुमार राम, ग्राम चादगर, पोस्ट खोरीमहुआ थाना धनवार निवासी हैं. गुरुवार को स्टेडियम में आयोजित होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के तहत दौड़ हो रही थी. इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वे गिर गयीं और उनका एक पैर टूट गया. घटना के तुरंत बाद भर्ती में मौजूद अधिकारियों और अन्य अभ्यर्थियों की मदद से उन्हें इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया. यहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola