Giridih News :बेमौसम बारिश से किसानों को सता रहा धान के अंकुरित होने का डर
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 30 Oct 2025 10:42 PM
Giridih News :बिरनी प्रखंड में लगातार हो रही बारिश से किसान चिंतित हैं. किसानों को डर सता रहा है कि इसी तरह दो-चार दिन बारिश होती रही, तो खेत में पकी हुई धान की फसल बर्बाद हो जायेगी.
बिरनी प्रखंड में लगातार हो रही बारिश से किसान चिंतित हैं. किसानों को डर सता रहा है कि इसी तरह दो-चार दिन बारिश होती रही, तो खेत में पकी हुई धान की फसल बर्बाद हो जायेगी. छठ के बाद किसान फसल काटने की तैयारी में थे. लेकिन, बारिश से खलिहान में पानी जमा हो गया है. यदि एक-दो दिनों में बारिश बंद हुई, तो भी खलिहान को सूखने में आठ-दस दिन का समय लगेगा. ऐसे में पकी हुई धान की फसल खेत में ही झड़कर कहीं अंकुरित होने की चिंता किसानों को सता रही है. पड़रिया गांव के किसान नागेश्वर साव, भगतू साव, सुखदेव साव, बालेश्वर यादव आगि ने बताया कि इस वर्ष अच्छा फसल की उम्मीद थी, लेकिन बेमौसम बारिश ने उनकी चिंता बढ़ा दी है.
टमाटर व प्याज के पौधे भी होंगे बर्बाद
किसानों ने बताया कि पड़रिया गांव साग-सब्जी की अच्छी उपज होती है. यहां के किसान प्याज का पौधा भी बेचते हैं. इस वर्ष लगभग दस एकड़ जमीन पर प्याज की बीज डाला गया है. इसमें लगभग चार लाख रुपये व टमाटर का पौधा के सड़ने गलने से लगभग दो लाख रुपये की क्षति का अनुमान है. कहा कि सरकार हमलोगों के लिए विशेष व्यवस्था करे, नहीं तो उनकी परेशानी बढ़ जायेगी.क्या कहते हैं बीएओ
प्रभारी कृषि पदाधिकारी संजय स्वर्णकार ने बताया कि अभी बारिश हो रही है. बारिश छूटने के बाद क्षेत्र भ्रमण कर क्षति का आकलन कर रिपोर्ट बनाकर जिले में भेजी जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










