Giridih News :लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करने पर जोर
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 22 Jan 2026 10:51 PM
Giridih News :गावां प्रखंड कार्यालय परिसर में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस अत्यंत उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ महेंद्र रविदास ने की. इस अवसर पर कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मियों ने सामूहिक रूप से मतदाता शपथ ली.
शपथ के माध्यम से यह संकल्प लिया गया कि सभी अपनी लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे और आगामी चुनावों में बिना किसी भय, प्रलोभन या भेदभाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. बीडीओ ने कहा कि वोट देना न केवल हमारा अधिकार है, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में हमारा कर्तव्य भी है. लोकतंत्र की नींव हर एक नागरिक की भागीदारी पर टिकी है. उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है, वे फॉर्म-छह भरकर जल्द से जल्द अपना पंजीकरण करायें. इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर नए मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ना और उन्हें चुनावी साक्षरता के प्रति जागरूक करना रहा. मौके पर एमओ प्रदीप राम, सतीश चौधरी, विनय कुमार, अनुरूपा देवी, बेबी देवी, जयराम यादव, धीरज सिंह, राजकुमार सिंह, अजय कुमार, रविंद्र बरनवाल, आदित्य कुमार, संतोष रविदास, कार्तिक विश्वकर्मा, शुभम भानु समेत कई कर्मी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.
देवरी में किया गया आयोजन
देवरी प्रखंडकार्यालय के समक्ष गुरुवार को मतदाताओं को जागरूक करते हुए शपथ दिलवायी गयी. बीडीओ कुमार बंधु कच्छप ने उपस्थित कर्मियों व आम मतदाताओं को निर्भीक व निष्पक्ष रूप से मतदान करने की शपथ दिलायी. मौके पर राधेश्याम राणा, कल्याण पदाधिकारी श्रीकांत कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सोनू कुमार, अजय कुमार राय, जिप सदस्य बिमल कुमार सिंह, एई सौगत मंडल, जेई कंचन रवि, विजय उरांव, विपिन गिरि, रिपुसूदन चौधरी, राहुल कुमार, विकास देव, सूरज कुमार, देव कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
गांडेय में मनाया गाया राष्ट्रीय मतदाता दिवस
गुरुवार को प्रखंड परिसर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया. इस क्रम में सीओ मो हुसैन और बीडीओ निशात अंजुम के नेतृत्व में कर्मचारियों ने शपथ ली. सभी कर्मचारियों ने निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संकल्प लिया. बता दें कि मतदाता दिवस हर वर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है, लेकिन इस वर्ष 25 जनवरी को रविवार पड़ने के कारण गुरुवार को ही मतदाता दिवस मनाया गया. मौके पर गांडेय के प्रमुख राजकुमार पाठक समेत विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










