Giridih News :बाइक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
Updated at : 15 Mar 2026 11:39 PM (IST)
विज्ञापन

Giridih News :चतरो-पथराटांड़-बेंगाबाद मुख्य सड़क पर देवरी थाना क्षेत्र के कोसोगोंदोदिघी गांव के पास शनिवार की रात बाइक की चपेट में आ जाने से एक वृद्ध की मौत हो गयी.
विज्ञापन
कोसोगोंदिघी गांव के वृद्ध बालो राणा (60) शनिवार की रात पैदल अपने घर जा रहे थे. इसी क्रम में एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए जमुआ स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
टोटो पलटने से छात्रा घायल
देवरी. चतरो-गावां मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के नायकडीह गांव के पास रविवार की पूर्वाह्न 11 बजे टोटो पलटने से एक छात्रा घायल हो गई. घायल छात्रा की पहचान तिलयडीह गांव के नवीन तिवारी की 12 वर्षीय पुत्री अन्नू कुमारी के रूप में हुई. छात्रा का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में करवाया गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




