Giridih News :सिद्दो-कान्हू क्लब के पंजीकरण पर चर्चा

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को बीडीओ मनोज कुमार मरांडी ने बैठक की. अध्यक्षता प्रमुख सविता टुडू ने की. इसमें प्रखंड की सभी पंचायत क्षेत्रों में पूर्व में गठित सिद्दो-कान्हू क्लब के पंजीकरण पर चर्चा की गयी.

विज्ञापन

पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को बीडीओ मनोज कुमार मरांडी ने बैठक की. अध्यक्षता प्रमुख सविता टुडू ने की. इसमें प्रखंड की सभी पंचायत क्षेत्रों में पूर्व में गठित सिद्दो-कान्हू क्लब के पंजीकरण पर चर्चा की गयी. बताया गया कि क्लब का पंजीकरण कराना अनिवार्य किया गया है. पंजीकरण के बाद क्लबों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 25,000 रुपये मिलेंगे. बैठक में क्लब के पंजीकरण की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और आगे की कार्यवाही पर विस्तृत चर्चा हुई. अधिकारियों ने सभी संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों व क्लब सदस्यों से इसकी अपील की है. बैठक में मुखिया सुनैना पाठक, पंसस केशव पाठक, नवीन सिंह, सुशील हांसदा, योगेंद्र तिवारी, महावीर मुर्मू, पीयूष प्रकाश, चंपा देवी, झरिलाल महतो, सुभाष कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola