Giridih News : पंडालों के पट खुलते ही माता रानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

Updated at : 05 Apr 2025 1:15 AM (IST)
विज्ञापन
Giridih News : पंडालों के पट खुलते ही माता रानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

Giridih News : चैत्र नवरात्र की सप्तमी पूजा को मां के कालरात्रि स्वरूप की हुई पूजा-अर्चना

विज्ञापन

Giridih News : चैत्र नवरात्रि के सप्तमी को शुक्रवार को मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की गयी. सप्तमी को विभिन्न पूजा पंडालों के पट खुल गये. इसके साथ ही मां दुर्गे के दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ने लगे. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां कालरात्रि दुष्टों का विनाश करनेवाली है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार मां कालरात्रि की पूजा करनेवाले भक्तों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा बनी रहती है. इधर, शहरी क्षेत्र स्थित छोटकी दुर्गा मंडप, कोलडीहा के सार्वजनिक चैती दुर्गा मंडप, मोहलीचुआं के परमहंस दुर्गा मंदिर, बनियाडीह में भाजपा नेता मनोज सिंह के आवास, सेंट्रल पिट दुर्गा मंडप समेत अन्य देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में शुक्रवार को पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहगी. बनियाडीह में भाजपा नेता मनोज सिंह के आवास पर हो रही दुर्गापूजा में शुक्रवार सुबह गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालु बनियाडीह छठ तालाब पहुंचे, जहां माता को स्नान कराने के बाद पुन: पूजा स्थल पर पहुंचे और माता को मंडप में प्रवेश कराया. शुक्रवार को दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गे को बताश, पेड़ा, लड्डू, नारियल आदि का प्रसाद चढ़ाया. मौके पर ललन सिंह, राजीव सिंह, अमन सिंह, मनोज कुमार, कैलाश मिश्र, प्रदीप कुमार, अजय सिंह, श्रीकांत, आदि भक्त मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola