डीसी से जैक की मैट्रिक व इंटर परीक्षा के टॉपरों को सम्मानित करने की मांग

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ के 11 सदस्य प्रतिनिधिमंडल ने समोवार को डीसी रामनिवास यादव से मिला. नेतृत्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कर रहे थे.

विज्ञापन

झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ के 11 सदस्य प्रतिनिधिमंडल ने समोवार को डीसी रामनिवास यादव से मिला. नेतृत्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कर रहे थे. श्री प्रसाद ने बताया कि उपायुक्त से मिलकर जिले के मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा में स्टेट रैंक होल्डर्स व जिला टॉप 10 को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित करने की मांग की. कहा कि इससे छात्रों के मनोबल में बढ़ेगा. जिलाध्यक्ष ने कहा कि उपायुक्त ने आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द मेधावी छात्र-छात्रों को सम्मानित किया जायेगा. प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष दयानंद कुमार, उमेश प्रसाद वर्मा, रेणु कुमारी, कार्तिक प्रसाद वर्मा, विभूति भूषण, सुरेश कुमार रजक, राकेश कुमार पाठक, मिथिलेश कुमार, उदय कुमार यादव आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola