जवान की मौत, परिजनों ने जतायी आशंका
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 Apr 2020 10:05 AM
पाकुड़ के महेशपुर थाना में तैनात जवान बाबूराम हांसदा की मौत बुधवार की रात को हो गयी. जवान की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक जवान बेंगाबाद थाना क्षेत्र के गहिरजोर गांव का रहने वाला था.
बेंगाबाद. पाकुड़ के महेशपुर थाना में तैनात जवान बाबूराम हांसदा की मौत बुधवार की रात को हो गयी. जवान की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक जवान बेंगाबाद थाना क्षेत्र के गहिरजोर गांव का रहने वाला था. मृतक अपने पीछे पत्नी सलोमी मुर्मू समेत पांच पुत्री और एक पुत्र को छोड़ गये. मृतक की पत्नी सलोमी मुर्मू के अनुसार बुधवार की रात आठ बजे काफी देर तक दोनों ने मोबाइल पर बातचीत की थी. कोरोना को लेकर चल रहे लॉकडाउन के अलावा अन्य बातें भी हुई थी. चानक रात के 11 बजे थाना से बाबूराम की तबीयत बिगड़ने के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराने तथा थोड़ी देर बाद उसकी मौत की जानकारी मिली. उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान तबीयत खराब होने जैसी कोई जानकारी उसे नहीं दी गयी थी. उन्होंने अपने पति की मौत पर आशंका जतायी है. इधर जवान की मौत से परिजनों समेत गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










