Giridih News :डीसी-एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने किया झंडोत्तोलन

Updated at : 27 Jan 2025 11:28 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :डीसी-एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने किया झंडोत्तोलन

Giridih News :76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने आवासीय कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी. डीसी ने इस राष्ट्र पर्व के अवसर पर सभी जिलावासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी.

विज्ञापन

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने आवासीय कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी. डीसी ने इस राष्ट्र पर्व के अवसर पर सभी जिलावासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी. इसके अलावा जिला मुख्यालय, समाहरणालय परिसर, समेत विभिन्न कार्यालयों, अनुमंडल कार्यालयों, प्रखंड कार्यालयों में झंडोत्तोलन किया गया. जबकि पुलिस लाइन में एसपी डॉ विमल कुमार, डीडीसी आवास में डीडीसी समृता कुमारी, जिला परिषद कार्यालय में जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, नगर निगम कार्यालय में उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक, अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ श्रीकांत यशवंत विस्पुते, सिविल सर्जन कार्यालय में सीएस डॉ एसपी मिश्रा, जिला जनसंपर्क कार्यालय में जिला जनसंपक पदाधिकारी अंजना भारती, सदर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ गणेश रजक ने झंडोत्तोलन किया. इधर गिरिडीह व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला जज अरविंद पांडेय ने झंडोत्तोलन किया. वहीं वकालतखाना में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय ने झंडोत्तोलन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola