Giridih News :सीओ के चालक पर जमीन की रसीद कटाने के नाम पर वसूली का आरोप
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 25 Feb 2026 11:19 PM
Giridih News :बगोदर अंचल कार्यालय में जमीन की रसीद कटाने के नाम पर पैसे लेने का मामला सामने आया है. पैसे लेने का आरोप सीओ के वाहन चालक पर एक युवक ने लगाया है.
काम नहीं होने पर पैसा लौटाने को कहे जाने पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने की भी बात कही गयी है. इसे लेकर बगोदरडीह के पप्पू ठाकुर ने बुधवार को उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह से इसकी शिकायत की है.
उप प्रमुख की पहल से रुख बदला
आवेदन के अनुसार बगोदर अंचल में एक व्यक्ति नागेश्वर ठाकुर 36 हज़ार रु जमीन की रसीद कटाने के नाम पर साल भर पहले लिया था. काम नहीं होने पर पैसे लौटाने को कहने पर 14 हजार रु दिया है और शेष 22 हजार लौटाने को कहने पर अभद्र भाषा का प्रयोग भी करने लगा. एक साल से पैसे देने के नाम पर टाल-मटोल कर रहा है. युवक पप्पू ठाकुर ने बताया कि पैसा लेनेवाला व्यक्ति बगोदर के सीओ की गाड़ी चलाता है. बुधवार को उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह ने इसकी शिकायत बगोदर सीओ प्रवीण कुमार से की तो उन्होंने तत्काल नागेश्वर ठाकुर को बुलाकर डांट-फटकार की और उसे अविलंब पैसे लौटाने की हिदायत दी. शाम में पैसा लौटा दिया गया. मौके पर माले के प्रखंड सचिव परमेश्वर महतो, पूर्व मुखिया संतोष रजक, मुखिया पति पूरन कुमार महतो भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










