ePaper

Giridih News :पहलगाम में आतंकी घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च

Updated at : 25 Apr 2025 11:43 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :पहलगाम में आतंकी घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च

Giridih News :पिछले दिनों पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला कांग्रेस कार्यालय से टावर चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया. सर्वप्रथम दो मिनट का मौन रख कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गयी.

विज्ञापन

पिछले दिनों पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला कांग्रेस कार्यालय से टावर चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया. सर्वप्रथम दो मिनट का मौन रख कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया ने बताया कि यह घटना अत्यंत दुखद है. हमारी पूरी सहानुभूति मृतकों के परिवार के साथ है. कहा कि जम्मू कश्मीर एक केंद्र शासित प्रदेश है और वहां की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है, लेकिन दशकों से आतंकवाद से प्रभावित

जनता को दिग्भ्रमित करने का प्रयास

कश्मीर के पहलगाम में हजारों पर्यटक मौजूद थे, लेकिन वहां सुरक्षा बलों की तैनाती नहीं की गयी थी. वहीं नरेश वर्मा ने कहा कि भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष झारखंड से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ की संभावना जताते हैं और झारखंड में भी इस तरह की घटना होने की आशंका व्यक्त करते हैं. क्या यह जनता को दिग्भ्रमित करने का प्रयास नहीं है. इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अजय सिन्हा, महिला कांग्रेस के अध्यक्ष दुर्गा शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अहमद राजा नूरी, एससी सेल के अध्यक्ष संतोष दास, गिरिडीह सदर प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद निजामुद्दीन अंसारी, पड़ोसनता हेंब्रम, चोकर मुनि हेंब्रम, इशरत परवीन, सीता देवी, सुनीता बेसरा, काजल मिश्रा, वर्षा देवी, कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, ऋषिकेश मिश्रा, अरमान अंसारी, समीर राज चौधरी, राजा दिलशाद, मोहम्मद अली खान, सरवर गुड्डू, सद्दाम शमसुद्दीन, बाबा अंसारी, शोएब मोहम्मद, शोएब मोहम्मद, नदीम, पारस मित्र, योगेंद्र मेहता, मदनलाल विश्वकर्मा, जीत मंडल, बिलाल अंसारी, दिनेश विश्वकर्मा, मो. सरफराज अंसारी, युवा कांग्रेस पंकज सागर, उपेंद्र सिंह, कपिल देव सिंह, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम चौधरी, रघुनंदन सिंह, जुनैद आलम, सोहेल इराकी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola