Giridih News :कांग्रेस निकालेगी जिलास्तरीय रैली

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की एक बैठक रविवार को परिसदन में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह ने की. मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सह जिला प्रभारी जेपी पटेल थे. श्री पटेल ने कहा कि आगामी दिनों में पार्टी के Giridih News :विभिन्न कार्यक्रमों में जिले की अपनी भागीदारी प्रदेश स्तरीय पर करनी है.

विज्ञापन

जेपी पटेल ने कहा कि राहुल गांधी ने वोट चोरी का मामला उठाया है, इसी संदर्भ में एक प्रदेश स्तरीय या जिला स्तरीय रैली इसी माह में आयोजित की जायेगी. उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इसके लिए तैयार रहने का आह्वान किया. जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि पंचायत व मंडल कमेटी गठन और पार्टी के अन्य कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ता और पंचायत से लेकर जिला के पदाधिकारियों को पूरी ईमानदारी से जिम्मेदारी को निभानी है. बैठक में प्रदेश सचिव अजय सिन्हा मंटू, जिला उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, उपेंद्र सिंह, कमलनयन सिंह, संतोष दास, पुरुषोत्तम चौधरी, इतवारी वर्मा, बलराम यादव, जयकिशोर प्रसाद, सीताराम पासवान, साबिर खान, पोरेशनाथ मित्रा, प्रो मंजूर अंसारी, लड्डू खान, धनंजय गोस्वामी, निरंजन तिवारी, मनोज राय, गोविंद राणा, रामदेव चौधरी, चिंटू सिंह, सत्यानंद राय, गोल्डी, दिनेश विश्वकर्मा, सिकंदर, गुलाम मुस्तफा, पंकज सागर, इमरान अली आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola