Giridih News :श्री महावीर कुटिया मंदिर में धार्मिक महोत्सव का समापन
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 02 Apr 2026 10:49 PM
Giridih News :श्री महावीर कुटिया मंदिर सेवा समिति द्वारा हनुमान जन्मोत्सव पर मंगलवार से आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव का समापन गुरुवार को श्रद्धा, उत्साह व भक्ति के साथ संपन्न हो गया.
इसमें काफी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने भाग लेकर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया. पहले दिन चार आचार्यों ने 24 घंटे अखंड हनुमान चालीसा पाठ किया. इसके बाद हवन व ब्राह्मण भोजन कराया गया. दूसरे दिन बुधवार को धार्मिक अनुष्ठानों व भजन-कीर्तन में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. समापन पर गुरुवार की सुबह 31 किलो दूध से बालाजी महाराज का अभिषेक किया गया. इसके बाद सामूहिक सुंदरकांड पाठ हुआ. पाठ सुनील केडिया ने किया. दीपक झुनझुनवाला ने ज्योत जलायी.
बालाजी महाराज की रसोई में श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद
दोपहर में आयोजित बालाजी महाराज की रसोई (भंडारा) में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. शाम में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया, जिसमें भक्तों ने एक स्वर में हनुमान जी की स्तुति कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया. आयोजन में राजेश जालान फेंटा, मिट्ठू खंडेलवाल, मुकेश जालान, पप्पू गोयनका, मुस्कान बसईवाला, बादामी झुनझुनवाला, दीपक बसईवाला, पप्पू झुनझुनवाला, प्रभाष जालान, अमित बसईवाला, मोनू केडिया समेत अन्य ने सहयोग किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










