PHOTOS: नक्सल प्रभावित चतरो में बोले डीसी-एसपी, लोकसभा चुनाव में भयमुक्त होकर करें मतदान

चतरो के स्कूल में बच्चों को संबोधित करते पदाधिकारी.
लोकसभा चुनाव से पहले गिरिडीह जिले की पुलिस ने कम्युनिटी पुलिसिंग पर फोकस किया है. जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की पूरी टीम अभी से मुस्तैद हो रही है.
पीरटांड़ (गिरिडीह), भोला पाठक : लोकसभा चुनाव से पहले गिरिडीह जिले की पुलिस ने कम्युनिटी पुलिसिंग पर फोकस किया है. जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की पूरी टीम अभी से मुस्तैद हो रही है. जगह-जगह मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसका उद्देश्य मतदान प्रतिशत को बढ़ाकर लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाना है.

पुलिस और प्रशासन का कहना है कि लोग बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लें. भयमुक्त माहौल में मतदान करें. इसी कड़ी में गिरिडीह पुलिस के द्वारा नक्सल प्रभावित मधुबन के चतरो के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शुक्रवार (8 मार्च) को सामुदायिक पुलिसिंग अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम में गिरिडीह के डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी दीपक कुमार शर्मा शामिल हुए.

इस दौरान डीसी-एसपी का ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया. स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया. वहीं, ग्रामीणों ने आदिवासी गीत-संगीत के माध्यम से डीसी-एसपी का स्वागत किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी दीपक कुमार शर्मा ने ग्रामीणों से लोकतंत्र के इस महापर्व में निर्भीक होकर शामिल होने की अपील की.
Also Read : झारखंड की इन 3 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की भाजपा ने नहीं की घोषणा, जानें क्या है वजह

जिले के दोनों सबसे सीनियर ऑफिसर्स ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सभी मतदाता उत्साह के साथ भाग लें. भयरहित माहौल में वोट डालने के लिए बूथ तक जाएं. जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन आपके साथ है. वर्षों बाद नक्सल प्रभावित चतरो में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन की पूरी टीम को आश्वस्त किया कि चुनाव में सभी मतदाता बढ़-चढ़कर भाग लेंगे.

इस कार्यक्रम में चतरो, चपरि, कोल्हूटांड़ समेत आधा दर्जन गावं के सैकड़ों लोग शामिल हुए. मौके पर डुमरी के एसडीपीओ सुमित प्रसाद, डीएसपी कौशर अली, डीएसपी अंकिता राय, सार्जेंट मेजर राजेश रंजन, सीआरपीएफ 154 द्वितीय कमान अधिकारी राजेश सिंह, सहायक कमांडेंट पंकज कुमार, इंस्पेक्टर मनोज कुमार, निरंजन कच्छप, गौतम कुमार, मुखिया रामसागर किस्कू, पंचायत समिति सचिव सुशील टुडू व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




