Giridih News :सांप के डंसने से बच्चे की मौत
Updated at : 16 Mar 2026 11:31 PM (IST)
विज्ञापन

तिसरी प्रखंड अंतर्गत के खटपोंक अनीश हेंब्रम (10) की मौत जहरीले सांप के डंसने से सोमवार को हो गयी. घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. वहीं पूरे गांव में मातम छा गया है.
विज्ञापन
अनीश घर के बाहर खेल रहा था. इसी बीच उसे एक सांप ने डंस लिया. बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर घरवाले व गांव के लोग वहां पहुंचे और बच्चे को लेकर देवरी के बेलाटांड़ अस्पताल ले गये. चिकित्सकों ने उसे बाहर ले जाने की सलाह दी. परिजन बच्चे को लेकर गिरिडीह जाने लगे. इसी दौरान अनीश ने खरगडीहा के पास दम तोड़ दिया.
घर से निकला रसल वाइपर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
चिरकी गांव में सोमवार को एक घर से रसल वाइपर निकलने से क्षेत्र में दहशत फैल गयी. सांप को देखकर लोग घबरा गये. आसपास के लोगों जमा हुए और इसकी सूचना वन विभाग को दी. सूचना पर वन विभाग की टीम गांव पहुंती और सांप का रेस्क्यू किया. रेस्क्यू के बाद वन विभाग के कर्मियों ने उसकी पहचान रसल वाइपर के रूप में की.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




