छठ पर्व पर इस नवदंपति ने आखिर क्यों ने दी कुएं में कूदकर जान, 1 साल पहले ही हुई थी शादी, पुलिस जांच में जुटी

Updated at : 11 Nov 2021 11:32 AM (IST)
विज्ञापन
छठ पर्व पर इस नवदंपति ने आखिर क्यों ने दी कुएं में कूदकर जान, 1 साल पहले ही हुई थी शादी, पुलिस जांच में जुटी

गिरिडीह बेंगाबाद थाना क्षेत्र के एक नवदंपति कपल ने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी है. ये घटना तब घटी जब परिजन पास के छठ घाट में अर्ध देने गए थे. हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन

Jharkhand News, Giridih News ( मृणाल कुमार ) गिरिडीह : बेंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटकी खरगडीहा में छठ महापर्व के मौके पर बुधवार को कैलाश साव के परिजन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देने तालाब घाट गए थे, लेकिन पीछे से घाट आने की बात कहकर उस घर में रह रहे नवदंपति ने घर के बगल स्थित कुएं में कूदकर जान दे दी. अर्ध्य देकर घर लौटे परिजनों इसके बाद दोनों की खोजबीन की तो कहीं पता नहीं चला.

काफी ढूंढने के बाद जब परिजन समेत आस पास के लोगों ने दोनों के शव को कुएं में देखा तो अवाक रह गए. हो-हल्ला मचने के बाद ग्रामीणों ने दोनों के शव को कुएं से बाहर निकाला बाहर निकाला.

इधर जैसे ही बेंगाबाद पुलिस को ये सूचना मिली तो तुरंत दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. बताया जाता है कि छोटकी खरगडीहा निवासी कैलाश साव के परिजन छठ महापर्व को लेकर बुधवार की शाम अर्ध्य देने घाट जाने की तैयारी में जुटे थे. शाम को सपरिवार अर्ध्य देने तालाब घाट चले गए. लेकिन राजेश साव (21) और उसकी पत्नी प्रीति कुमारी(19) पीछे से आने की बात कहकर घर मे ही रुक गए थे.

अर्ध्य देने के लिए दोनों तालाब घाट नही पहुंचे लेकिन परिजनों ने जब घाट से वापस घर लौटे तो दोनों को घर में नहीं देख खोजबीन शुरू की. इस दौरान दोनों को घर के बगल स्थित में कुएं डूबा देख लोग शोर मचाने लगे. आस-पास के ग्रामीणों ने दोनों को कुएं से बाहर निकाला लेकिन तब-तक दोनों की मौत हो चुकी थी. हालांकि इस बात का खुलासा अब तक नहीं हुआ कि दोनों ने आखिर अपनी जान क्यों दी. पुलिस मामले में की जांच में जुट गयी है.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola