Giridih News :गर्भस्थ शिशु की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 31 Oct 2025 11:03 PM
Giridih News :मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हेठलापीट गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान गर्भवती महिला के साथ मारपीट में गर्भस्थ शिशु की मौत के मामले में स्थानीय पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़ित पति और मायका पक्ष के लगाये गये आरोपों की गंभीरता के कारण पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.
धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत वासेपुर निवासी मणिलाल दास अपनी पत्नी मंजू कुमारी के साथ छठ के दौरान ससुराल हेठलापीट आये थे. इसी दौरान 28 अक्तूबर को पारिवारिक विवाद में मारपीट हो गयी. आरोप है कि ससुराल पक्ष के ही गोतिया लोगों ने गर्भवती मंजू कुमारी को आंगन में पटककर पेट सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर लात-घूंसे से मारा. गंभीर चोट लगने के बाद इलाज के दौरान गर्भस्थ शिशु की मौत हो गयी.
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है. उन्होंने कहा कि घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










