Giridih News :भू विवाद में मारपीट मामले में दोनों पक्षों के 17 लोगों पर केस

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झरियागादी में गुरुवार की शाम जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष मामले में मुफस्सिल थाना की पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से दिये गये आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शुक्रवार को दोनों पक्षों की ओर से लिखित आवेदन दिये जाने के बाद पुलिस ने 17 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

गिरिडीह. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झरियागादी में गुरुवार की शाम जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष मामले में मुफस्सिल थाना की पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से दिये गये आवेदन के के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शुक्रवार को दोनों पक्षों की ओर से लिखित आवेदन दिये जाने के बाद पुलिस ने 17 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है. गौरतलब हो कि गुरुवार को विवाद इतना बढ़ गया था कि दोनों ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे. इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के गंभीर रूप से घायल 16 लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. जहां पहले पक्ष के घायलों में गोकुल कुमार, बबलू पंडित, संतोष पंडित, चंदन पंडित, सुनीता देवी, अजय पंडित, सोनू कुमार, मोनू कुमार, कुंदन कुमार और अयोध्या कुमार शामिल हैं, वहीं दूसरे पक्ष से सचिन यादव, राहुल यादव, अंकित साव, नंदलाल यादव और खुशबू देवी घायल बताये गये हैं. पहले पक्ष का कहना था कि विवादित जमीन पर उनका कब्जा करीब 20 साल से है. गुरुवार को जब वे अपने हिस्से की जमीन पर बाउंड्री का कार्य कर रहे थे, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने अचानक हमला कर दिया. वहीं दूसरे पक्ष का आरोप था कि लगभग दो दशक पहले जमीन को गिरवी रखा गया था. रुपये लौटाने के बावजूद जमीन वापस नहीं की गयी. गुरुवार को जब उन्होंने विरोध किया तो झगड़ा बढ़ गया और हिंसक झड़प की नौबत आ गयी. मामले को लेकर मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. कुल 17 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. उन्होंने कहा कि जो भी लोग इस विवाद में दोषी पाये जायेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola