दवा दुकान का ताला तोड़कर पांच हजार नगद की चोरी
Updated at : 12 Aug 2024 10:27 PM (IST)
विज्ञापन

देवरी थाना क्षेत्र के चतरो में संचालित आभा मेडिकल हॉल का ताला तोड़ चोरों ने काउंटर से पांच हजार रुपये की चोरी कर ली.
विज्ञापन
देवरी. देवरी थाना क्षेत्र के चतरो में संचालित आभा मेडिकल हॉल का ताला तोड़ चोरों ने काउंटर से पांच हजार रुपये की चोरी कर लिया. दुकान के पीछे हिस्से का दरवाजा में लगा ताला को तोड़कर चोर दुकान के अंदर घुसे चोरों ने मेडिकल स्टोर में प्रवेश किया. दुकान के ऊपर परिवार के सदस्य रहते हैं. चोरो ने छत वाले भाग में बने कमरे में घुसने के लिए एक खिड़की को तोड़ने का भी प्रयास किया. दुकान व घर में सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है. चोरों ने सीसीटीवी कैमरा में छेड़छाड़ भी किया गया. कैमरा को दूसरे तरफ घुमा दिया गया. हालांकि चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गयी है. इसमें तीन चोर दिख रहे हैं. घटना की सूचना पर एसआई रिषु सिन्हा, रामपुकार सिंह सदल-बल पहुंचे और घटना की जानकारी ली. पुलिस अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाला गया है. मेडिकल स्टोर के संचालक उमेश प्रसाद सिंह के मुताबिक वर्ष 2021 में भी चोरी हुई थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




